वार्ता, सितम्बर 9 -- योगी सरकार 17 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच राज्यव्यापी स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान चलायेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक प्रदेश भर में संचालित सेवा पखवाड़े के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह अभियान संचालित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के आम जनमानस को समर्पित होने के साथ ही नारी स्वास्थ्य पर केंद्रित होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि इस अवधि में चरणबद्ध तरीके से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित होंगे। इसमें प्रदेश की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जायेगी। रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न विशेषज्ञ चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.