पटना, अप्रैल 25 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीछे किसका हाथ है, यह पूरी दुनिया जानती है। पड़ोसी देश को इस हमले की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने बिहार की सरजमीं से जो हुंकार भरी है, उसकी गूंज सरहद के उसपार भी सुनायी पड़ी है। पीएम मोदी की हुंकार से पड़ोसी देश में हड़कंप मचा है। वैसे तो भारत हमेशा अपने पड़ोसियों से अच्छा संबंध रखना चाहता है, अगर कोई इसे भारत की कमजोरी समझता है तो यह उसकी भूल है। भारत गले लगाना भी जानता है और आंख दिखाने वाले को गला दबाना भी जानता है। पीएम मोदी ने एलान कर दिया है कि आतंकवादियों और उसके आकाओं को इतनी बड़ी सजा दी जाएगी, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.