पटना, नवम्बर 5 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में अगले तीन दिनों तक लगातार चुनावी सभाएं होंगी। इसी क्रम में गुरुवार को भागलपुर और अररिया के फारबिसगंज में वह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, सात को औरंगाबाद तथा आठ नवंबर को बेतिया और सीतामढ़ी में प्रधानमंत्री की सभाएं होंगी। विधानसभा चुनाव 2025 में प्रधानमंत्री की अब तक आठ सभाएं हो चुकी हैं। उनकी पांच सभाएं और होनी है। इस तरह इस चुनाव में उनकी कुल 13 सभाएं होंगी। यह संख्या 2020 के पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में की गई 12 जनसभाओं से अधिक है।प्रधानमंत्री ने इस चुनाव में अपनी पहली जनसभा 24 अक्टूबर को समस्तीपुर में की थी। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के समस्तीपुर स्थित गांव में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद अपनी सभा की शुरुआत प्रधानमंत्री ने की थी। बता दें, प्रधानमंत्री ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.