नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद पहली बार आम चुनाव करवाए गए हैं। इस चुनाव में तारिक अनवर की अगुआई वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने दो तिहाई बहुमत के साथ बड़ी जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक अनवर को जीत की बधाई दी है। उनकी बधाई से खुश बीएनपी ने चुनाव को मान्यता देने के लिए भारत को शुक्रिया कहा है। बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि नयी सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्य और 2026 के चुनाव के मुख्य समन्वयक नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि पार्टी मोदी द्वारा जनादेश को मान्यता दिए जाने की सराहना करती है। उन्होंने कहा, ''हम हमारे नेता तारिक रहमान को बधाई देने के लिए...