हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह सोमवार को विशेष विमान से नई दिल्ली से सीधे पूर्णिया स्थित चुनापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। दोपहर 1.25 में उनका आगमन होगा। पांच मिनट बाद वह भागलपुर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। 2 बजकर 10 मिनट पर पीएम भागलपुर पहुंचेंगे। शाम 4 बजकर 17 मिनट पर वह वापस पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आने-जाने के क्रम में प्रधानमंत्री 10 मिनट हवाई अड्डा पर रुकेंगे। पूर्णिया आने पर सीमांचल के चारों जिलों के 32 टकसाली भाजपा नेताओं की ओर से हवाई अड्डा पर ही उनका अभिवादन किया जाएगा। इन नेताओं की सूची पीएमओ से भेजी गई है। पीएम के आने से पहले बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और डीजीपी विनय कुमार भी पूर्णिया पहुंच चुके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.