बागपत, फरवरी 7 -- खेकड़ा। कस्बे के कोणार्क विद्यापीठ के छात्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष पत्र प्राप्त हुआ है। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। कोणार्क विद्यापीठ के कक्षा 11के होनहार छात्र पुलकित शर्मा ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रेरणा एक अनुभवपरक शिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और सक्रिय भागीदारी के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विशेष बधाई संदेश मिला है। पुलकित के इस योगदान पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शुक्रवार को प्रबंधक देवेन्द्र धामा ने यह पत्र पुलकित को प्रदान कर सम्मानित किया। उपप्रबंधक अंकित धामा, प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी, रामचंद्र शर्मा, नलिनी शर्मा, शक्ति राजदान, विनी शर्मा, शालु जैन, विपिन धामा आदि स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.