गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के महानगर के कार्यकताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यकर्ताओं ने सभी शक्ति केंद्र व बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को उत्साह के साथ सुना। राप्तीनगर मंडल के जटेपुर उत्तरी के बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत को संकल्प को पूरा किया है। दुनिया में भारत की बेहतर छवि बनी है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। मोदी सरकार का संकल्प विकसित अर्थव्यवस्था, विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत है। इसी क्रम में जाफरा बाजार में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, पु...