हापुड़, फरवरी 19 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन को देखते हुए पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मेरठ से जुड़े मार्गों, विशेषकर रिलायंस रोड पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन और बाइक को रोककर बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। छिजारसी चौकी इंचार्ज विवेक चौहान ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। चेकिंग के दौरान यह देखा जा रहा है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध वस्तु तो नहीं ले जाई जा रही। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात है और आमजन से भी सहयोग की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और हर...