देहरादून, अक्टूबर 11 -- उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा जिले भी पीएम धन-धान्य कृषि योजना से जुड़ गए हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से योजना का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में देहरादून से राज्यभर के किसान ऑनलाइन जुड़े थे। गढ़ी कैंट स्थित हरबंश कपूर मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह योजना उत्तराखंड के किसानों को नया आयाम देगी। कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों को विकसित करने की एक महत्वाकांक्षी पहल है। इससे कृषि विकास, सिंचाई, भंडारण के साथ ही किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराया जाना है। उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा जिलों में यह योजना अगले छह सालों तक चलेगी। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व...