पटना, अगस्त 13 -- हम (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गयाजी यात्रा से वहां के विकास को गति मिलेगी। हम के हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत और सभा की सफलता की तैयारी में जुट गए हैं। श्री सुमन ने कहा कि मोक्षधाम गयाजी की ऐतिहासिक महत्ता सर्वज्ञात है। इसके अपेक्षित विकास से विरासत और विकास की एनडीए सरकार की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि गयाजी के समग्र विकास के लिए अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री 1675 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। हम के हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आतुर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.