जमुई, सितम्बर 11 -- जमुई, एक प्रतिनिधि बुधवार को खैरा के मांगोबंदर मंडल मे भाजपा ने आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवारा के रूप मे मनाने हेतू टिहिया विद्यालय प्रांगण मे प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन से सभी कार्यकर्ताओं मे जोश भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर उपाध्यय और मंच का संचालन पूर्व अध्यक्ष उड़ाया नारायण सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। आगामी आयोजित कार्यक्रम का वृस्तृत जानकारी देते हुए विकास सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा के रूप मे ...