सोनभद्र, जून 3 -- सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज सभा सांसद अरुण सिंह का जनपद के सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे व नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आज पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता के रूप में देश के प्रधानमंत्री को जाना जाता है, जो की अपने दृढ़ संकल्प भारत को विश्व में चौथी अर्थव्यवस्था में ला दिए हैं। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष द...