गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर मुख्य रूप से समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला के कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही पीए कुसुम योजना अंतर्गत लाभुकों के चयन के बाद अनुमोदन व झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिला अंतर्गत प्रखंड मेराल अंतर्गत चामा स्थित कृषक पाठशाला के तर्ज पर प्रखंड रमना और भवनाथपुर के बनसानी में बनाए जाने वाले कृषक पाठशाला का डीपीआर तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रस्तावित किया गया। जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में अनुमोदनोपरांत कृषक पाठशाला के निर्माण कार्य किए जाने से संबंधित यथा- फार्म इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.