भभुआ, नवम्बर 7 -- भभुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनावी सभा में सुरक्षा को लेकर 500 पुलिस अफसर व 1500 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए थे। पीएम के सभास्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल कालेज परिसर में पांच लेयर में चौकस सुरक्षा व्यवस्था थी। शाहाबाद रेंज के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश व पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस अफसर व जवान तैनात किए गए थे। मुख्यालय डीएसपी गजेन्द्र कुमार की निगरानी में पीएम के सभा स्थल पर चौकस व्यवस्था की गई थी। यहां 35 डीएसपी, 45 इंस्पेक्टर, 250 सब-इंस्पेक्टर, सैकड़ों जमादार की निगरानी में 1500 महिला-पुरुष जवान तैनात थे। पीएम की सुरक्षा में पटना, आरा, रोहतास व बक्सर से डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व जवान आए थे। दिल्ली से एसपीजी के 200 अफसर व जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर सुरक्षा की कमान संभाले थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.