सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- पिपराही। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नूतन माला सिंह तथा प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय के नेतृत्व में रविवार को धनकौल पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें आगामी 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि शिवहर जिले से ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री की जनसभा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के अशोक यादव अलबेला, विजय राय, गजाधर बैठा, भोला सहनी, देवेन्द्र पटेल, संजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.