कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त से पहले कटिहार जिला कृषि विभाग ने फेस रजिस्ट्रेशन (एफआर) की प्रगति तेज करने के लिए व्यापक पहल शुरू कर दी है। 04 फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 2.32 लाख पंजीकृत पीएम किसान लाभार्थियों में से 1.04 लाख से अधिक किसानों का एफआर सफलतापूर्वक पूरा कराया जा चुका है, जो विभाग की लगातार कोशिशों का परिणाम है। कृषि विभाग द्वारा प्रखंड व पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक और तकनीकी कर्मी गांव-गांव जाकर मोबाइल व टैब के माध्यम से एफआर की प्रक्रिया पूरी करा रहे हैं। हसनगंज, फलका और मनसाही जैसे प्रखंडों में प्रगति दर 60 प्रतिशत से अधिक पहुंचना विभागीय मेहनत को दर्शाता है। जिला कृषि पदाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.