बगहा, जुलाई 16 -- नरकटियागंज,हिसं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मोतिहारी आगमन रेल क्षेत्र के लिए वरदान साबित होने वाला है। वे 18 जुलाई को नरकटियागंज व दरभंगा के बीच रेल दोहरीकरण की आधारशिला रखेंगे। 256 किलोमीटर लंबे इस रेलखंड के दोहरीकरण पर कुल 4079 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह जानकारी केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने दी है। केंद्रीय मंत्री श्री दुबे ने बताया कि इसके साथ ही दरभंगा व गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृतभारत ट्रेन का परिचालन भी शुरू होगा। प्रधानमंत्री उक्त अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। नरकटियागंज जंक्शन होकर चलने वाली यह ट्रेन पश्चिम चंपारण जिले में सिकटा, नरकटियागंज, हरीनगर व बगहा होते हुए गोमतनगर जाएगी। प्रारंभिक तौर पर इस ट्रेन का सप्ताह में एक दिन परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन शनिवार को दरभंग...