लखनऊ, दिसम्बर 16 -- माल। थाना क्षेत्र के नवीपनाह भट्टा गांव के युवक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लेकर एक अभद्र वीडियो बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बजरंग दल के सदस्य ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हरदोई के अतरौली इलाके के कटियार गांव निवासी बजरंग दल के सदस्य राजू हिंदू ने माल थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि क्षेत्र के नवीपनाह भट्टा निवासी मो. शाहरूख ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि वायरल वीडियो समाज में वैमनस्य, द्वेष और अशांति फैलने वाला है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसीपी सुजीत दुबे का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.