जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिरसानगर किफायती आवासीय परियोजना के निर्माणाधीन मकानों को जल्द से जल्द लाभुकों को सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसे लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कार्यालय में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में परियोजना के तकनीकी कोषांग और अभियंत्रण शाखा के साथ साथ बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बिजली विभाग, करनडीह को निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर स्थापना का काम पूरा करें। अभियंत्रण शाखा को निर्देशित किया गया कि वह एप्रोच रोड के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूरा करें। ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन और प्रत्येक आवास में मीटर कनेक्शन का कार्य पूरा होने के बाद, ब्लॉक 08 और 23 के कुल 644 आवासों को लाभुकों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.