आदित्यपुर, अगस्त 29 -- आदित्यपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना किफायती के तहत लाभुकों को मकान आवंटित करने के लिए बैंकों से ऋण प्रदान करने तथा मकान के लिए आवेदन हेतु अटल पार्क में आवास सह लोन मेला लगा। इसमें विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि के साथ लाभुक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई को गृह ऋण स्वीकृति को लेकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए दस दिनों के अंदर ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया। वहीं, नगरीय प्रशासन कार्यालय के सामाजिक विकास एवं आईसी विशेषज्ञ मुकेश झा, टाउन प्लानिंग विशेषज्ञ उषा किरण जारिका ने बैंकर्स और लाभुकों से बात कर लोन संबंधित समस्याओं के निराकरण को लेकर सुझाव दिये। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना के नोडल पदाधिकारी कुलदीप सिंह, कॉनेलिस इंदवार, राहुल शर्मा, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.