फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की शुक्रवार को हुयी पहली बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पर अफसरों को आइना दिखाया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह ने तो सीधे तौर पर आरोप लगाया कि पीएम आवास प्लस सर्वे में प्रधानों की मोनोपोली रही है। प्रधान और सर्वेयर ने साठ गांठ कर अपनो अपनो के नाम शामिल कराये हैं। इसका दोबारा से सर्वे होना चाहिए। विधायक गे आरोपों पर सभागार में बैठे अफसर और सदस्य सन्न रह गये। विकास भवन सभागार में दोपहर विधायक सुशील शाक्य की अध्यक्षता में शासन के निर्देश पर यह पहली बैठक हुयी। बैठक ग्राम्य विकास की योजनाअें पर चर्चा करने को बुलायी गयी थी। बैठक की शुरुआत में परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने पीएम आवास प्लस सर्वे का जैसे ही ब्योरा दिया क...