साहिबगंज, अगस्त 11 -- साहिबगंज। पीएम आवास योजना के वर्टिकल थ्री के तहत स्थानीय बड़ी झरना किनारे निर्मित केलाबाड़ी किफायती आवास देने की मांग कई लाभुकों ने की है। उक्त योजना के तहत वहां पर 154 पूर्ण सुविधायुक्त फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है । दो बार उदघाटन की तिथि टल चुकी है। अब शहर के हबीबपुर की लाभुक आमना खातून ने सोमवार को नगर परिषद के प्रशासक को आवेदन देकर उन्हें आवंटित आवास जल्द देने की मांग की है। आमना खातून का कहना है कि वह अभी झोपड़ी में रहती है । वह बाढ़ के पानी में डूब गया है । उसे रहने के लिए घर नहीं है। उसने अपने आवंटित आवास की पूरी राशि कब की जमा करा दी है और बिजली कनेक्शन भी आ गया है। बाढ़ के बाद भी वह बच्चों के साथ उसी में रहने को विवश है। इस समस्या को देखते उसे आवास उपलब्ध कराया जाय। उक्त आवास योजना के करीब 70 लाभुकों ने पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.