सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर। जिलाधिकारी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे में चयनित आवासों का औचक निरीक्षण कराया और आवासों का सत्यापन किया गया। साथ ही कोई पात्र न छूटे, इसके तहत नए पात्रों का भी चयन किया गया। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) प्रणय कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ब्लॉकों में एक सबसे बड़ी और एक सबसे छोटी ग्राम पंचायत के निरीक्षण के लिये अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। उन्होंने स्वयं भी नकुड़ ब्लॉक के इस्लामनगर पंचायत की जांच की। जहां 70 लाभार्थी थे, इसके साथ ही 17 नए लाभार्थियों का चयन किया गया। पीडी ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। उधर, परियोजना निदेशक ने आरआरसी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। वहां सुधार के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.