गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 नवंबर 2021 को गोरखपुर के मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित 1500 फ्लैटों का लोकार्पण किया था और आवंटियों को कब्जा भी सौंप दिया था। लेकिन 64 माह बीत जाने के बाद भी यहां रहने वाले लोगों से गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज नहीं कराया है। लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने 500 रुपये निर्धारित शुल्क पर रजिस्टर्ड एग्रीमेंट टू लीज कराने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे आवंटियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। बाबा गंभीरनाथ नगर वार्ड संख्या 05 के मानबेला स्थित पीएम आवास परियोजना के तहत प्रत्येक आवास के लिए ढाई लाख रुपये सरकार की ओर से और दो लाख रुपये आवंटी की ओर से निर्धारित किए गए थे। आवंटन...