पटना, मार्च 5 -- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बुधवार को पटना जिले के 15 हजार से अधिक लाभार्थियों को 60 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाभुकों को आवास की प्रथम किस्त का भुगतान किया। योजना के अंतर्गत लाभुकों को तीन किस्तों में कुल 1 लाख 20 हजार की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। मनरेगा की ओर से 90 दिनों की अकुशल मजदूरी लगभग 22 हजार 50 रुपए एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए 1 लाख 2 हजार की राशि का भुगतान किया जाता है। इसके परिप्रेक्ष्य में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिला स्तर पर सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि के भुगतान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों को स्वीकृति पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.