पटना, दिसम्बर 3 -- पीएमसीएच के पास बुधवार की दोपहर गंगा पाथ-वे पर एक कार में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना में पीएमसीएच के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरव कुमार बाल-बाल बच गए। डॉ. सौरव कार स्टार्ट कर बोरिंग रोड अपने घर जाने वाले थे कि अचानक उन्हें जलने की गंध आई। वह फौरन गाड़ी से बाहर आ गए। कुछ ही सेकेंड में उनकी कार धू-धू कर जलने लगी। उन्हें बाहर निकलने से थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार में लगी आग से 40 से 50 फीट तक काला धुआं उठने लगा। गंगा पाथवे पर करीब तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हर लोग आग को देख दूर में ही वाहन को खड़ा कर दिया। इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार प...