सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- शोहरतगढ़। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में नगर पंचायत बढ़नी के पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़नी के कक्षा आठ के छात्र सुरेंद्र ने मॉडल का निर्माण कर वाहवाही बटोरी और प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पांच छात्रों में अपना स्थान बनाकर बीएसए के हाथों से टैबलेट पाकर सम्मानित हुआ। जनपद के जोगिया में शनिवार को हुएआयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पीएम श्री विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र सुरेन्द्र व छात्रा पूजा ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अपने नवाचारी मॉडल जल प्रबंधन से निर्णायक समिति के लोगों को आकर्षित किया और प्रतियोगिता में स्थान बनाया। छात्र की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जावेद आलम, सभासद सतीश चंद्र शर्मा, शिक्षक नरेंद्र मणि त्रिपाठी, योगेंद्र प्रसाद पांडेय, नूपुर श्रीवास्तव...