बलिया, नवम्बर 11 -- बलिया। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में विद्यालय के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का कान, नाक, गला, आंख, नाखून, दांत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा दल में शामिल डॉ. अमित कुमार ओझा, डॉ. बालेश्वर सिंह, डॉ. निहाल अहमद, डॉ. प्रशान्त कुमार सिंह, डॉ. आफताब आलम ने विद्यार्थियों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा प्रत्येक बच्चे का विवरण उनके स्वास्थ्य कार्ड पर अंकित किया। इस दौरान चिकित्सकों ने बच्चों को बताया कि संतुलित आहार, समय पर नींद और स्वच्छता से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वह अपने परिवार और मित्रों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.