आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। संयुक्त सचिव रक्षा मंत्रालय अनिल कुमार छपोलिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें पीएम श्री विद्यालयों के संचालन की स्थिति के संबंध में निर्देश दिए गए। संयुक्त सचिव ने कहा कि पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में लंबित डबल स्टोरी, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का निर्माण शीघ्र कराएं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में पीएमश्री परिषदीय विद्यालयों में लंबित बालक शौचालय के निर्माण को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि पीएमश्री विद्यालयों में निपुण आकलन की समीक्षा करते हुए स्थिति में सुधार लाएं और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराते हुए निपुण बनाएं। पीएमश्री विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरूक करते हुए शत प्रति...