फतेहपुर, जनवरी 8 -- फतेहपुर। पीएमश्री विद्यालयों की सुरक्षा के लिए पीआरडी जवानों के कंधों पर जिम्मेदारी सौंपी। विद्यालय बंद होने से सुबह तक दो-दो जवानों की मुस्तैदी रहेगी। जिसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। योजना जल्द लागू कराने के लिए अधिकारी रुपरेखा बनाने में जुट गए है। जिले के परिषदीय के पीएमश्री विद्यालयों में रात के वक्त चोरियां और अराजकों का अड्डा बने है। जिसकी सुरक्षा के लिए शासन स्तर से गंभीरता दिखाई गई है। ऐसे विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पीआरडी जवानों के कंधों पर सौंपी गई है। जहां पर विद्यालयों के बंद होते ही शाम से लेकर सुबह तक दो-दो जवानों की मुस्तैदी होगी। इससे चोरियों के साथ अन्य गतिविधियों पर रोक लगेगी। साथ ही शैक्षिक संशाधनों की भी सुरक्षा हो सकेगी। बेसिक शिक्षा विभाग क...