शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की ओर से छात्राओं के शैक्षिक, बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से उत्तराखंड में पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चार फरवरी से आठ फरवरी तक संपन्न हुई, जिसमें कॉलेज की करीब 40 छात्राओं ने भाग लिया। अध्ययन यात्रा के दौरान छात्राओं ने पतंजलि योगपीठ, पतंजलि आयुर्वेदिक अस्पताल, पतंजलि विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हर्बल गार्डन, देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, वन्य जीव प्राणी उद्यान, आईआईटी रुड़की और क्रिस्टल वर्ल्ड फन पार्क का भ्रमण किया। यात्रा से पूर्व छात्राओं को ट्रैकसूट, बैग और वेलकम किट प्रदान की गई। भ्रमण के दौरान प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता सहित शशि सुमन, प्रभा साहू, तूबा खान, प्रिया गुप्ता और पिंकी मौजूद रहीं।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.