नैनीताल, फरवरी 6 -- फोटो गरमपानी, संवाददाता। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीत एवं नाटकों की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाल, विद्यालय में अनुशासन, कक्षा में सर्वोच्च अंक, स्वच्छता और वार्षिक उपस्थिति में श्रेष्ठ रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य हर्षिता जलाल ने संयुक्त रूप से मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य हरीश राम कानाकोटी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार जताया। यहां पीटीए अध्यक्ष सरिता आर्य, एसएमसी अध्यक्ष हेमा देवी, ग्राम प्रधान इंद्रा देवी, ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.