घाटशिला, जनवरी 31 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को विद्यालय के 86वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद किया। वहीं समारोह की शुरुआत भव्य तरीके से हुई। मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती एवं अन्य अतिथियों ने सर्वप्रथम गोपबंधु चौक पर उत्कलमणी पंडित गोपबंधु दास की मूर्ति और विद्यालय परिसर में स्थापित स्व.तारापद षड़ंगी की मूर्ती पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय केवल एक शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.