घाटशिला, नवम्बर 30 -- बहरागोड़ा।संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में स्थित पीएमश्री प्लस टू हाई स्कूल खंडामौदा में शिक्षक-अभिभावकों की बैठक आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाध्यापक कमल पड़ीहारी ने किया। मुख्य अतिथि सीओ राजा राम सिंह मुंडा उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। सीओ ने कहा कि विद्यार्थी अनुशासित रहकर पढ़ाई करें। वर्ष 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा में 75 प्रतिशत अटेंडेंस वाले विद्यार्थियों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जो बच्चे 75% अटेंडेंस पूरा नहीं करेंगे उन बच्चों का फॉर्म फिलप नहीं किया जाएगा। उक्त स्कूल में देखा गया कि बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो रही है। सीओ ने सभी लोगों को अपने बच्चों नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर अध्यक्ष दीनानाथ महतो, शिक्षक ...