घाटशिला, फरवरी 23 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बालिकुड़िया में स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में विश्व चिंतन दिवस समारोह उत्साह,अनुशासन एवं गारिमामय वातावरण में मनाया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन पावेल एवं लेडी ओलाव बेडेन पावेल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके आदर्शों सेवा,अनुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निष्ठा को स्मरण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया। परिसर स्थित पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही चित्रकला एवं 'पर्यावरण जागरूकता' विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मौके पर स्कूल के पाचार्य...