हजारीबाग, फरवरी 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप स्थित सीमा प्रिया हॉल में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग के शैक्षणिक सत्र 2025 - 26 का वार्षिकोत्सव माननीय मुख्य अतिथि धीरेंद्र संभाजी कुटे, आईपीएस एवं महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप सह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, लक्ष्मी कुटे तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्य सुश्री अंकिता शर्मा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आत्मरक्षा, योग गतिविधि, लोकगायन, लोकनृत्य तथा प्रेरणादायक नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सत्र 2025-26 क...