जामताड़ा, जनवरी 20 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के पीएमश्री उच्च विद्यालय शहरडाल के परिसर में सोमवार को जामताड़ा एवं मिहिजाम शैक्षणिक अंचल की संयुक्त मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जामताड़ा वीणा रानी ने की। इस बैठक के दौरान विद्यालयों के शैक्षणिक संचालन, पठन-पाठन की स्थिति, नामांकन, उपस्थिति, शैक्षणिक अभिलेख संधारण सहित कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। कुछ विद्यालय प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पाई गई कमियों को रेखांकित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के उपाय बताए गए। मौके पर बीपीएम दामोदर महतो,सीआरपी दीप्ति विराज पाल, अकबर हुसैन, अब्दुस सलाम, प्रभात सिन्हा,मुकेश अंसारी,एमआईएस छोटू सहित विभिन्न विद्यालयों स...