आदित्यपुर, दिसम्बर 11 -- चांडिल, संवाददाता। पीएमयू ( प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट) की बैठक के बाद सिंहभूम कॉलेज चांडिल में 1.17 करोड़ की लागत से बने नए दो मंजिला भवन का हैंडओवर लिया जाएगा। यह बातें सिंहभूम कॉलेज चांडिल के नव पदस्थापित प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने कही। जिलाध्यक्ष सुदामा हेम्ब्रम के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू से मिला। उन्हें पुष्प गुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सुदामा हेम्ब्रम ने कहा कि सिंहभूम कॉलेज, चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र है। नए प्राचार्य से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि झारखंड छात्र मोर्चा सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय कायम रखने के लिए निरंतर प्रयासरत...