वाराणसी, दिसम्बर 1 -- वाराणसी। शहर की खराब सड़कों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है। पीएमओ ने नगर निगम को जर्जर सड़कों की फोटो सहित सूची भेजी है, जिसके बाद निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। अब इन सड़कों की मरम्मत और पैचवर्क के लिए जोनवार सूची तैयार की जा रही है। सूची में भेलूपुर-कमच्छा-विनायका होते हुए बजरडीहा मार्ग, भेलूपुर से शंकुलधारा मार्ग, जवाहर नगर, गुरुधाम चौराहा से पंडित रामचंद्र शुक्ल मार्ग, आशापुर-मवैया मार्ग, बेनीपुर-संकट हरण हनुमान मंदिर-सारनाथ मार्ग, छोटा लालपुर से रमरेपुर और पंचक्रोशी मार्ग सहित कई प्रमुख सड़कें शामिल हैं। नगर निगम जल्द ही इन मार्गों पर पैचवर्क और आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.