बिहारशरीफ, मई 31 -- फोटो: बीजेपी: बेन बाजार में शनिवार को विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी का स्वागत करते बीजेपी कार्यकर्ता। बेन, निज संवाददाता। लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती शनिवार को बेन बाजार में मनाई गई। भाजपा के विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महारानी अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर देश के अनेकों मंदिरों और धार्मिक स्थलों का पुर्ननिर्माण करा रहे हैं। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई के जीवन को देश और धर्म के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि अपने शासनकाल में काशी विश्वनाथ, सोमनाथ सहित सैकड़ों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। उन्होंने भी महारानी अहिल्याबाई होलकर को भारत की महान शासिका बताया। मौके पर प्रो. रामसागर सिंह, राजेश्वर प्रस...