शामली, जनवरी 10 -- कांधला। नगर पालिका में ठेका कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड को लेकर संविदा कर्मचारियों द्वारा वायरल वीडियो कर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाने को लेकर विरोध में सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। जिसके चलते वायरल वीडियो करने वाले कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी वीडियो पर खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी। जिसके बाद विवाद का निपटारा हो सका। शनिवार को एक ठेका कर्मचारी नदीम द्वारा नगर पालिका के बाबू अशोक पर 11 महीने का पीएफ रोकने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मामला इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आक्रोषित कर्मचारियों ने आरोप लगाया की ठेका कर्मचारी झूठे आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल की है। ...