नई दिल्ली, जनवरी 15 -- कोलकाता। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) की चेयरपर्सन परमिंदर चोपड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए तैयार है लेकिन सरकार के स्पष्ट नीतिगत ढांचा तैयार करने के बाद ही वह आगे बढ़ेगी। चोपड़ा ने कहा कि परमाणु परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए व्यवहार्यता एवं राजस्व निश्चितता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन आवश्यक होगा जिसमें ईंधन की 'सोर्सिंग' और बिजली की खपत की व्यवस्था पर स्पष्टता शामिल है। उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये तक के तीसरे कर योग्य गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) पेश किये जाने के अवसर पर कहा, हमें इसकी व्यावहारिकता देखनी होगी और राजस्व का आश्वासन प्राप्त करना होगा कि उन्हें ईंधन कहां से मिलेगा और वे किसे बिजली की आपूर्ति करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...