वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। द प्रभु नारायण यूनियन (पीएनयू) क्लब के प्रबंधकीय चुनाव में इस बार अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्य का चुनाव निर्विरोध माना जा रहा है। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से अब केवल औपचारिकता घोषणा शेष है। सह चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शनिवार और रविवार दो दिनों तक चले नामांकन में अध्यक्ष पद पर विशाल जायसवाल, सचिव पद पर कुमार सौरभ और कार्यकारिणी सदस्य के लिए आलोक जायसवाल, अनिल चंद जैन, गुरुदीप सिंह, केदार धनधानी, कपिल कुमार मेहरा, संजीव कुमार सिंह और सुजीत केसरी ने नामांकन किया है। रवि प्रकाश ने बताया कि 24 मार्च को नाम वापसी और 30 को मतदान होना है। चूंकि सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन है। इसलिए निर्विरोध निर्वाचित तय माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.