बरेली, सितम्बर 8 -- पीएनबी स्टाफ यूनियन की रविवार को आम सभा हुई। इसमें अगले तीन साल के लिए बरेली के संगठन का चयन किया गया। इसमें अरुण कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और चरन सिंह यादव को जिला मंत्री बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव और कामेश पाल का चयन हुआ। जगपाल, रमेश बिष्ट, अमित खंडेलवाल, अनुराग त्रिपाठी सहायक मंत्री बने। अकाश बत्रा संगठन मंत्री, मुकेश वाजपेई कोषाध्यक्ष, अमित कुमार सह कोषाध्यक्ष, वर्षा अग्रवाल महिला संयोजक और दिनेश कुमार सक्सेना को प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए मनोनीत किया गया। इस दौरान समरपाल सिंह, नितिश अग्रवाल, पंकज कुमार, गुंजन कुमारी, सरूखी रानी, रजनी देवी, रूचि अग्रवाल, श्वेता श्रीवास्तव, अरविंद कुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.