दरभंगा, दिसम्बर 1 -- दरभंगा। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की केंद्रीय समिति (2025-2028) के चुनाव में दरभंगा मंडल के सचिव सरोज सिंह भारी मतों से डीजीएस पद पर विजयी हुए। दरभंगा में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। सरोज सिंह ने कहा कि यह जीत बैंक के हजारों अधिकारियों के विश्वास और समर्थन की जीत है तथा वे आगे भी अधिकारियों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। एआईपीएनबीओए दरभंगा मंडल के अध्यक्ष रमण कांत मिश्रा ने इसे पूरे बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उल्लेखनीय है कि सरोज सिंह आईबॉक के ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.