बुलंदशहर, जनवरी 4 -- पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में हुए 1.25 करोड़ रुपये के गबन की जांच में बैंक के अधिकारी उलझे हुए हैं। गबन की इस जांच को बैंक अधिकारियों द्वारा बहुत धीमी गति से किया जा रहा है, जबकि इसी मामले में पुलिस बैंक मैनेजर सहित छह लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। बैंक के अधिकारी जांच को शीघ्र पूरा करने का दावा कर रहे हैं। विभाग की जांच पूरी होने पर इस मामले में नए चौंकाने वाले खुलासे होने की आशंका है। जिले के रोडवेज बस स्टैंड के पास में स्थित पीएनबी की शाखा की प्रबंधक पिंकी रानी ने 11 दिसंबर को नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें 1.25 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस की जांच के अलावा बैंक के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बैंक के अधिकारियों की टीम भी जांच कर रही हैं। बैंक के अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.