पूर्णिया, जुलाई 23 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर का जिला स्वास्थ्य समिति की टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सेवाओं, विभिन्न कार्य क्षेत्रों, साफ-सफाई, दवा भंडारण, आपातकालीन सेवाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। इस दौरान लेबर रूम, इमरजेंसी, ओपीडी, आईपीडी, दवा भंडार, एम्बुलेंस सेवा एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएचओ , स्टाफ नर्स, एएनएम एंड आशा फैसिलिटेटर के साथ टीम द्वारा बैठक की गयी। बैठक के दौरान चार एएनएम एवं सभी पांच आशा फैसिलिटेटर बैठक में अनुपस्थित पाए गए। टीम द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई हेतु अनुशंसा की गयी। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित चिकित्सकों एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.