मुंगेर, जनवरी 1 -- मुंगेर, एक संवाददाता। सदर मुंगेर प्रखंड परिसर में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को यहां के प्रधान लिपिक के सेवानिवृत्त होने पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह मुंगेर के सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जहां सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक अशफाक अहमद को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और सहयोगियों ने उनके दीर्घ एवं सेवाभाव से भरे कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि, उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया। सभी ने उन्हें स्वस्थ, तनावमुक्त और शांतिपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में...