रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर संवाददाता। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी में बुधवार को विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के 155 मरीजों ने उपचार कराया। शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रतिनिधि अभिषेक सक्सेना, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना व स्थानीय ग्राम प्रधानों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के जर्जर भवनों और जीर्ण-शीर्ण कर्मचारी आवासों का निरीक्षण किया और समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। सामान्य दिनों में शांतिपुरी पीएचसी की ओपीडी में जहां 28 से 30 मरीज ही पहुंचते हैं, वहीं इस शिविर में 155 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शिविर में 53 नेत्र रोग से संबंधित मरीजों, 76 सर्जिकल मरीजों व 26 स्त्री रोग से जुड़े मरीजों की जांच व उपचार किया गया। इ...