सीवान, दिसम्बर 20 -- पचरुखी, एक संवाददाता। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही सीएचसी में भी सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दर्जन भर मरीज सीएचसी में मौजूद थे। जिनमें से अधिकांश मरीज सर्दी और जुकाम से पीड़ित थे। अस्पताल से मिली आंकड़ों के अनुसार, ओपीडी में ठंड शुरू होने से पहले की अपेक्षा मरीजों की संख्या तो घटी है। लेकिन, सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सीएचसी में प्रसूति महिला, नवजात एवं भर्ती होने वाले मरीजों के लिए कम्बल और हीटर की सुविधा के साथ ही सभी तरह की दवाओं की उपलब्धता भी पर्याप्त है। जबकि मरीजों के परिजनों को बैठने आदि की सुविधा तो उपलब्ध है। लेकिन, उनके ठंड से बचाव के लिए हीटर अथवा अलाव आदि की व्यवस्था नही की गई है। चिकित्सक प्रभारी डॉ प्रिंस अभिषेक ने कहा कि वृद्ध, बच्चो...